सोनभद्र/बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में शुक्रवार की सुबह पैर फिसल जाने के कारण बाउली में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाउली से बाहर निकलवाने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण 52 पुत्र सुखदेव निवासी पोखरा की शुक्रवार को सुबह बाउली में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सुबह लक्ष्मण परसाटोला बाजार घूमने आया था। बाजार से वह घर वापस लौट रहा था। रास्ते में बाउली पर उसका पैर फिसल गया और बाउली में चला गया और डूब गया।उसी रास्ते से गांव का ही पड़ोसी रामपति जा रहा था कि उसकी नजर पास में पड़े गमछे और पानी पर गया।यह देख वह शोरगुल करने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास तथा घर के लोग इकट्ठा हो गए।तब तक वह अंदर पानी में नीचे चला गया था। रामपति ने घटना की सूचना पीआरबी 112 तथा बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल व सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को बाउली से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
