Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: शुक्रवार को घोरावल विधायक ने बिरसा मुंडा स्मृति द्वारका किया उद्घाटन।

सदर ब्लाक सभागार में सैकड़ो सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित 
सोनभद्र। सदर ब्लाक परिसर में शुक्रवार को बिरसा मुंडा स्मृतिद्वारा का घोरावल विधायक डॉक्टर अनिल मौर्य एव सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में उद्घाटन कर ब्लॉक सभागार में सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित।  मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि  बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित किया, महिलाओं को सशक्त बनाया और कुरीतियों व अंधविश्वासों के खिलाफ आवाज उठाई। उनका व्यक्तित्व और योगदान हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है। आज उनके नाम से स्मृति द्वारा का उद्घाटन कर एक संदेश देने का काम किया गया है। वहीं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि स्मृति द्वारा उद्घाटन समारोह के दौरान सैकड़ो सफाई कर्मचारियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर उनको सम्मानित किया गया है। इस मौके पर डीडीओ हेमंत सिंह  ,बीडीओ लाल जी शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव,रामबली सिंह, कोऑपरेटिव डायरेक्टर बलदेव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, अनुपम त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |