Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: नाले पर पक्का निर्माण कर जनरेटर रख अतिक्रमण किये जाने को लेकर ईवो को सौपा गया था पत्र जारी हुई नोटिस।

3 दिन के भीतर अतिक्रमण कर जनरेटर नही हटवाने पर होगी कड़ी कार्यवाही।

सोनभद्र/ओबरा- नगर में अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत सख्त हो गया है।नगर के नालियों पर अतिक्रमण करने और सफाई कार्य मे बाधा बनने वाले लोगो को चिन्हित कर नोटिस जारी कर दिया है।चेतावनी दी गई है कि स्वयं से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नही हटाने पर नगर पंचायत द्वारा बुलडोजर चलाया जाएगा और जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। पंचायत ओबरा पर बिलकुल सटीक बैठती हैं।नगर के वार्ड नम्बर 05 चूड़ी गली मोड़ के सामने अंबेडकर चौराहे तक एक सप्ताह पहले यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। गरीब तबके के लोगों की अस्थाई रूप से कब्जा कर तिरपाल लगे दुकानें हटवा दी गईं, लेकिन रसूखदारों को सिर्फ नोटिस थमाया गया। इस पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
सुभाष तिराहे से चूड़ी गली जाने वाले पतली रोड के पीछे नाले पर एक खनन व्यवसायी द्वारा नाले पर मकान बनाने के साथ बकायदे नाली के ऊपर ढलाई कराकर बड़ा जनरेटर रख दिया गया है।लगातार हो रहे शिकायत पर नगर पंचायत ओबरा ने राहुल गोयल पुत्र स्व नंदलाल गोयल निवासी सुभाष तिराहा के सामने इन्हें नोटिस जारी कर दी है।अब देखना ये होगा कि दबंग रसूखदार नोटिस के बाद स्वयं अतिक्रमण हटाते है या नही जबकि नगर पंचायत कमजोर लोगों के कब्जे हटा दिया गया है।
नोटिस देने के बाद भी जिन लोगों ने कब्जा नहीं हटाये उन पर कार्रवाई की जाएगी।साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा, जरूरत पड़ी तो एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |