Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

IMA के सौजन्य से मुरादाबाद मंडल रेल चिकित्सालय में लगा रक्तदान शिविर

सनेश ठाकुर

मुरादाबाद (विधान केसरी)। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” (17 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2025) के अंतर्गत बुधवार को मंडल रेल चिकित्सालय, सिविल लाइन (कपूर कंपनी के पास) मुरादाबाद में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग और मौजूद IMA की टीम

यह शिविर आई.एम.ए. ब्लड बैंक मुरादाबाद के सहयोग से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ। शिविर में रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ शहर के आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. सी.पी. सिंह ने कहा कि “रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है। एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियों को बचा सकता है। ऐसे शिविर समाज में जन-जागरूकता बढ़ाते हैं और ज़रूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का अवसर प्रदान करते हैं।”

मीडिया से बात करते IMA मुरादाबाद के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ सीपी सिंह 

वहीं आई.एम.ए. सचिव डॉ. गिरजेश केन ने बताया कि “रक्त जीवन रक्षक अमूल्य सामग्री है जो दुर्घटनाओं, कैंसर, थैलेसीमिया, एनीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों में बेहद आवश्यक होती है। रक्तदान करने से न केवल दूसरों का जीवन बचता है बल्कि दाता स्वयं भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करता है।”

मीडिया से बात करते IMA सचिव डॉ गिरजेश केन

शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए, जो भविष्य में रक्तदानी कार्ड के रूप में मान्य होंगे। इसके तहत प्रत्येक दाता को दान की तिथि से तीन माह की अवधि के भीतर एक यूनिट रक्त निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

रक्तदान का प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह भेट करती IMA की टीम

बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मुरादाबाद के नए पदाधिकारियों के कार्यकाल की शुरुआत के उपलक्ष्य में आज 1 अक्टूबर को डिविजनल रेलवे हॉस्पिटल, मुरादाबाद में ये रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में रेलवे अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और लगभग 35 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर रेलवे हॉस्पिटल की CMS डॉ. इंद्रजीत कौर, डॉ. सुषमा राठी, डॉ. राजवीर सिंह सहित पूरा स्टाफ़ उपस्थित रहा। आईएमए के नवनिर्मित अध्यक्ष डॉ. सी.पी. सिंह, सचिव डॉ. गिरिजेश केन, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अजय अरोड़ा एवं आईएमए ब्लड बैंक की टीम भी मौजूद रही। आईएमए सचिव डॉ. गिरिजेश केन ने जानकारी दी कि ब्लड बैंक में रक्त को आधुनिक तकनीक से कंपोनेंट्स में विभाजित किया जाता है, जिससे एक यूनिट रक्त से 3 से 4 मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आईएमए ब्लड बैंक 24 घंटे खुला रहता है और ज़रूरतमंद मरीज कभी भी यहां संपर्क कर सकते हैं। डॉ. केन ने इस सफल आयोजन के लिए रेलवे हॉस्पिटल की CMS डॉ. इंद्रजीत कौर एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ. सी.पी. सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल चिकित्सालय प्रशासन ने भी सभी रक्तदाताओं का आभार जताया और अधिक से अधिक लोगों से भविष्य में नियमित रक्तदान करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |