Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: स्वामी ब्रह्मानंद फाउंडेशन द्वारा संपन्न हुई बैठक! शैक्षिक विकास, न्याय और संगठन मजबूती पर चर्चा


तिलोई/अमेठी। जिले के तिलोई ब्लॉक के कूरा गांव में स्वामी ब्रह्मानंद फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सामाजिक उत्थान, शैक्षिक विकास और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जय नारायन सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के उत्थान और शैक्षिक विकास पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, आगामी सामाजिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की। मुख्य अतिथि ने क्षेत्र के पीड़ित परिवारों से संवाद कर उन्हें न्यायिक मामलों में हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक डॉ. कर्मजीत लोधी ने सामाजिक संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित और एकजुट रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान कूरा सहतूराम पासी, स्वामी ब्रह्मानंद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राम सूरत लोधी, जिला महासचिव संजय लोधी, विपिन कुमार सरोज, अमरनाथ लोधी, संतोष कुमार लोधी, अमर बहादुर लोधी, सानू लोधी, भागीरथी लोधी, विजय कुमार लोधी, शंभू प्रसाद लोधी, धनेंद्र लोधी, हौसला लोधी और इंद्रेश लोधी सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |