मिर्जापुर: सरदार पटेल की जयंती के संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
October 28, 2025
ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। सरकार भारत रत्न और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती यादगार के रूप में मनाना चाहती है इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कसी है इस संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो की बैठक लालगंज में हुई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री संजय पटेल ने कहा पहले की सरकारों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व को क्षति पहुंचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी ने लोह पुरुष सरदार पटेल को वह स्थान प्रदान किया जिसके वह हकदार थे। हम सभी को सरदार पटेल की व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी होनी चाहिए जयंती के कार्यक्रम के बारे में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं 96 विधानसभा के सरदार पटेल पर यात्रा के संयोजक पंकज सिंह चंदेल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दायित्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुजीत मोदनवाल दिनेश अग्रहरि,शिरोमणि मौर्य,आदर्श सिंह,संजीव केसरी, मुन्ना सिंह,विजय गुप्ता सहित विधानसभा 96 क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
