Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: नोडल अधिकारी के आने की सूचना पर प्राइवेट लैब व हॉस्पिटल व मेडिकल स्टोर संचालको में मची अफरा-तफरी! सभी निजी अस्पताल संचालक बंद करके फरार


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी के दौरे की सूचना मिलते ही अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पैथोलॉजी लैब और अस्पताल संचालक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। यह घटना राजगढ़ दादर बाजार और पटेल नगर बाजार क्षेत्र में हुई नोडल अधिकारी डॉक्टर अवधेश पटेल नगर बाजार स्थित पैथोलॉजी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है इसके अतिरिक्त किसान अस्पताल की भी गहन जांच पड़ताल की गई है। क्षेत्र में दादर बाजार राजगढ़ और पटेल नगर नदी हर सहित कई स्थानों पर दर्जनों की संख्या में पैथोलॉजी लैब अवैध मेडिकल स्टोर और अस्पताल अप्रत्यक्षित कर्मियों द्वारा चलाए जा रहे हैं। इन संस्थानों में ऑपरेशन और जांच के नाम पर मरीजों से मनमानी फीस वसूली जाती है नोडल अधिकारी डॉक्टर अवधेश ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर किसान अस्पताल और यस यस पैथोलॉजी लैब और अन्य संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण ना देने पर अस्पताल व लैब संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |