Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः संगठन का उद्देश्य हर वर्ग तक हिंदू एकता और मातृशक्ति की भूमिका को सशक्त रूप में पहुँचाना- राहुल शर्मा


पीलीभीत। नई बस्ती स्थित साईं मंदिर परिसर में आज विश्व हिंदू महासंघ भारत की महिला मातृशक्ति इकाई द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कामिनी गंगवार व उनकी टीम ने जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ भारत राहुल शर्मा तथा जिला महामंत्री कमल वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के नगर अध्यक्ष सुनील पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि विश्व हिंदू महासंघ भारत समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर अग्रसर रहेगा। इसी क्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और क्षेत्र में संगठन के विस्तार हेतु कार्य करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष कामिनी गंगवार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हर वर्ग तक हिंदू एकता और मातृशक्ति की भूमिका को सशक्त रूप में पहुँचाना है। कार्यक्रम का संचालन संगठन की महिला टीम ने किया और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |