लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में प्रातः 6रू30 बजे जोन-4 के लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड, 1090 चैराहा समेत अन्य इलाकों में अभियान चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल व डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ शिवेक, मनोज सिंह, रामकुमार, अभिनव भारती, नदीम, फुरकान आदि कर्मचारी सम्मिलित रहे।
बिना लाइसेंस के पाए गए 4 व्यक्तियों से कुल 20000 का जुर्माना वसूला गया।मौके पर 2 नए लाइसेंस भी बनाए गए।कुल ₹22000 की राशि नगर निगम कोष में जमा की गई। 1 लेबराडोर को जब्त किया गया जिसे जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा गया।
लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों की संख्या लगभग 10,000 है। लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन के शपथ पत्र के आधार पर ही दिया जाता है। ऑनलाइन लाइसेंस नगर निगम की वेबसाइट सउब.नच.दपब.पद के माध्यम से बनवाया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी किसी कार्यदिवस पर आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू कुत्तों के मालिकों से अपील की है कि वे जुर्माने से बचने हेतु अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं और डॉग वॉक के दौरान मजबूत लीश का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। नगर निगम का यह अभियान आगे भी समय-समय पर चलता रहेगा।
