अमेठीः भाजपा सरकार ने गन्ना मूल्य मे वृद्धि कर ऐतिहासिक कार्य किया- देव नारायण तिवारी
October 29, 2025
अमेठी। किसानों के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहने के लिए हम सभी किसान सरकार का साधुवाद करते हैं और हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उक्त बात देव नारायण तिवारी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी ने प्रदेश में गन्ने की कीमतों में हाल ही में राज्य सरकार के बदलाव किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव पेराई सत्र 2025-26 के लिए हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा बदलाव उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) केंद्र सरकार ने चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का एफआरपी बढ़ाकर 355 प्रति क्विंटल कर दिया है। यह मूल्य 10.25 प्रतिसत की चीनी रिकवरी दर पर आधारित है। वृद्धिरू पिछले सीजन (2024-25) के एफआरपी 340 प्रति क्विंटल की तुलना में यह 15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बदलाव राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी)रू उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए राज्य सलाहकार मूल्य (एसएपी) में 30 प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि नई दरों में अगेती किस्मरू 400 प्रति क्विंटल, सामान्य किस्मरू ₹390 प्रति क्विंटल किया गया है। इस वृद्धि से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होने की उम्मीद है। प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों को लेकर बहुत बड़ा एलान किया। सरकार ने गन्ने के मूल्य में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में गन्ना लगभग 29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उगाया जाता है, और ये किसानों की प्रमुख नकदी फसल है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में प्रति कुंतल 30 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। दरअसल अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति कुंतल किया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले को गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। यह घोषणा पेराई सत्र 2025-26 के लिए की गई है। लंबे समय से किसानों के लिए योगी सरकार इस फैसले को लागू करने की तैयारी कर रही थी।
