अमेठीः जनपद में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान शुरू! जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण की दी जानकारी
October 29, 2025
अमेठी। जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चैहान ने आज तहसील गौरीगंज स्थित एनआईसी में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को संचालित करने का निर्णय लिया है। इस पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और नाम, पता, आयु व अन्य प्रविष्टियों में त्रुटियों का संशोधन करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य राजनैतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है ताकि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी और व्यापक रूप से संपन्न हो सके।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2025 तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण कार्य किए जाएंगे। 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का उपलब्ध करायेगें। 09 दिसंबर 2025 को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन कराया जायेगा। 09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि रहेगी। 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि निर्धारित है। 07 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक मतदाता के घर पर पहुंचकर गणना फार्म उपलब्ध कराएगा। इस गणना फार्म को मतदाता को भरकर जल्द से जल्द साक्ष्यों के साथ वापस देना होगा। इनके सत्यापन के बाद अनंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। जो लोग फार्म जमा नहीं करेंगे उनके नाम मतदाता सूची में नहीं रहेंगे। उन्होने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित करें और अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और प्रतिनिधि मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन के लिए जागरूक करें। उन्होने कहा कि बीएलए (बूथ लेवल एजेन्ट) द्वारा 50 फार्म भराये जा सकते है। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने की अपील भी उनसे की। 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होनें बताया कि जनपद के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि नये निर्वाचकों के लिये फार्म-6, विलोपन के लिये फार्म-7 व सुधारध्स्थानान्तरण के लिये फार्म-8 भरा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान फार्म भरने या अन्य कोई समस्या आ रही है तो संबंधित एसडीएम व निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों का नाम जोड़ा जाए और अपात्रों का नाम हटाया जाए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
.jpg)