Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: चिनहट में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य उत्सव मनाया


लखनऊ। वाल्मीकि विहार चिनहट में वाल्मीकि प्रकट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस आयोजन में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम , बच्चों द्वारा कविता पाठ, महापुरुषों पर स्पीच , संगीत नृत्य और झांकी को प्रस्तुत किया गया। ।   इस आयोजन में  चिनहट के भाजपा पार्षद अरुण राय, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत की उपस्थिति रही । साथ ही साथ अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव दीपक वाल्मीकि, प्रदेश महासचिव ऋषि वाल्मीकि जी, विवेक वाल्मीकि प्रदेश सचिव, अविनाश भारती वाल्मीकि प्रदेश सचिव, अजय महर्षि रहे ।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए चिनहट शाखा अध्यक्ष अरुण वाल्मीकि ने बताया कि यह आयोजन हम सभी के लिए बहुत ही खास है क्योंकि महर्षि वाल्मीकि के ज्ञान को समाज के लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है हम सभी अपने बच्चों को शिक्षित बनेंगे और समाज के मुख्य धारा में लाकर इस समाज को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे इस आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखनऊ मंडल अध्यक्ष रूपचंद वाल्मीकि, मंडल संगठन मंत्री नितिन वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि मंडल मंत्री, विशाल वाल्मीकि, प्रकाश वाल्मीकि, युवा मोर्चा के लखनऊ मंडल अध्यक्ष आनंद वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि, बाराबंकी मंडल उपाध्यक्ष ऋषभ वाल्मीकि, लखनऊ जिला अध्यक्ष नितिन प्रधान, बाराबंकी जिला संगठन मंत्री प्रशांत अंबेडकर वाल्मीकि, हरदासी खेड़ा शाखा अध्यक्ष कृष्णा वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, पूरी टीम काशीराम कालोनी शाखा अध्यक्ष प्रवेश वाल्मीकि, चिनहट शाखा अध्यक्ष अरुण वाल्मीकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील वाल्मीकि, उपाध्यक्ष मनोज वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि महामंत्री, राहुल वाल्मीकि कोषाध्यक्ष, कुमार लकी, सह कोषाध्यक्ष अनूप कुमार, संगठन महासचिव वीरेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री शिव वाल्मीकि, सचिव राजेश कुमार, रिंकू संगठन सचिव, संजय वाल्मीकि, रानू वाल्मीकि, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु वाल्मीकि, सह सोशल मीडिया प्रभारी राजीव कुमार, सक्रिय सदस्य रोहित, विशाल, शुभम, विशाल, मयंक, राजा, दीपक एवं समस्त चिनहट वाल्मीकि समाज उपस्थित रहे और सभी ने पूरे तन मन के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। आने वाले समय में महासभा द्वारा समाज के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे समाज को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सर्व कारों के लिए मजबूती मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |