लखनऊ । जन सेवा सहायक पार्टी (उत्तर प्रदेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रहे माननीय आजम खां से उनके रामपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, सामाजिक न्याय और जनता के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ओ.पी. सिंह लोधी ने कहा कि माननीय आजम खां प्रदेश की राजनीति में एक मार्गदर्शक और अनुभवी नेता हैं। उनके विचार और सुझाव जनहित के लिए सदैव प्रेरणा देते हैं।
आजम खां ने ओ.पी. सिंह लोधी को पार्टी द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जनसरोकारों को प्राथमिकता देना ही सच्ची सेवा है।ओ.पी. सिंह लोधी ने बताया कि जन सेवा सहायक पार्टी प्रदेश के प्रत्येक वर्गकृकिसान, मजदूर, व्यापारी, बेरोजगार युवा और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर जन सेवा सहायक पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद ओ.पी. सिंह लोधी ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी प्रदेशभर में संगठन विस्तार अभियान चलाएगी ताकि जनसेवा का संदेश हर गांव और शहर तक पहुँचाया जा सके।
