Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित


बाराबंकी। स्वच्छता ही सेवा है  इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।शिविर में नगर पालिका परिषद की तरफ से ईओ संजय कुमार, सफाई कर्मियों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने कहा कि ठोस कचरे का वैज्ञानिक और पर्यावरणीय प्रबंधन सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि   ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का उद्देश्य कचरे के संग्रह, पृथक्करण, परिवहन, प्रसंस्करण और निपटान को वैज्ञानिक ढंग से  करना है।आगे कहा कि कचरा कोई बोझ नहीं, यदि उसे सही जगह पहुँचाया जाए तो वही संसाधन बन जाता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने घरों, कार्यालयों और संस्थानों में कचरे को गीला, सूखा और घरेलू खतरनाक श्रेणियों में अलग-अलग रखें। कार्यक्रम का संचालन  ईओ  संजय कुमार ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारी जिम्मेदारी और हमारे आने वाले भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |