बाराबंकी: मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराने के मामले में जांच टीम पहुंची अस्पताल
October 29, 2025
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराए जाने के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को हरकत में ला दिया है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर डी.के. श्रीवास्तव की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम अस्पताल पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल की।जांच दल ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। टीम ने सभी आवश्यक पत्रावलियों की जांच की, जिसमें अधिकांश बिंदु सही पाए गए। साथ ही स्टाफ नर्स को मामले में नोटिस जारी किया गया है।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान डॉ. एल.बी. गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कुमार सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।
