छिबरामऊ /कन्नौज। नगर में पश्चिमी बाईपास पर उत्तर प्रदेश शासन में रहे पूर्व सांसद पूर्व सहकारिता मंत्री बच्चा से लेकर बुजुर्ग तक के सम्मानित चाचा स्वर्गीय पंडित राम प्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा का समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण एवं उनकी पुत्री छिबरामऊ विधायक श्रीमती अर्चना पांडे उनके पति राजेश पांडेय तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव दुबे के द्वारा अनावरण किया गया।
ग्राम उधरन पुर में विद्या प्रकाश महाविद्यालय में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी की धर्मपत्नीस्व0श्रीमती विद्या प्रकाश त्रिपाठी जी की मूर्ति का भी अनावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे, उनके पति राजेश पांडे ,विधायक कैलाश राजपूत के द्वारा किया गया। एवं इस अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर उनके साथ छिबरामऊ के राजीव कुमार उर्फ पुच्ची ठाकुर गुरसहायगंज अध्यक्ष मयंक गुप्ता, राहुल रतन पांडे, चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी कल्लू दुबे, डॉ0प्रत्यूष दुबे पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य देवेंद्र देव ,प्रमोद राजपूत ,जेपी शाक्य, प्रवीन शुक्ला आनंद किशोर द्विवेदी विवेक कुमार दीक्षित भास्कर चतुर्वेदी पूर्व प्रधान, रवि चतुर्वेदी, विवेक दुबे,सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
