Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दो बच्चों का अपहरण कर उनकी मम्मी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर किया गया मजबूर

दिल्ली की राजधानी में महिला अपराध के खिलाफ दो घोटाले सामने आए हैं, जिनमें दो मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी मांओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। दिल्ली पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके का है। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर थाने में 15 सितंबर को दर्ज पहले मामले में शाहदरा की एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने एक दिन पहले उसके तीन साल के बेटे का अपहरण कर लिया।

डीसीपी (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने कहा, 'उसने आरोप लगाया कि आरोपी लगभग दो महीने पहले उसके संपर्क में आया था और एक महीने पहले उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, उसने इनकार कर दिया। गुस्से में आकर आरोपी ने इलाज कराने के बहाने उसके बच्चे का अपहरण कर लिया।'

शहादरा पुलिस टीम ने 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों खंगाले। कॉल डिटेल रिकॉर्ड व तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी का पता लगाया, जिससे पता चला कि वह बिहार में है। पुलिस के अनुसार, जैसे-जैसे पुलिस की सक्रियता बढ़ती गई, आरोपी अपनी जगह बदलता रहा। अंत में वह सूरत रेलवे स्टेशन देखा गया।

सूरत में राजकीय रेलवे पुलिस को यह जानकारी दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम सूरत पहुंची। उस व्यक्ति को स्टेशन पर ही रोक लिया गया और 19 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चा भी बरामद हो गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को दिल्ली लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके खिलाफ कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |