Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: डीएम व सीडीओ के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत का समग्र विकास और नवाचार


जगदीशपुर/अमेठी। विकासखंड जगदीशपुर की ग्राम पंचायत मरौचा तेतारपुर ने अपने सशक्त नेतृत्व, सामूहिक प्रयास और नवाचारपूर्ण पहलों के माध्यम से विकास की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। इसी कारण इसे वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में कार्य करके ग्रामीण समाज को लाभान्वित किया है और अन्य पंचायतों के लिए प्रेरक मॉडल प्रस्तुत किया है।पूर्व में छोटे कमरे में संचालित सचिवालय को पंचायत ने व्यवस्थित भवन में विकसित किया। अतिरिक्त भवन का निर्माण किया गया जिसमें प्रधानमंत्री जनसेवा केंद्र और सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए। इस कदम से पंचायत के संचालन और नागरिक सेवाओं की पहुँच में उल्लेखनीय सुधार हुआ। पंचायत ने पुस्तकालय में 10 कम्प्यूटर स्थापित कर डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया। श्लोहिया- विवेकानंद कंप्यूटर साक्षरता मिशनश् के तहत कंप्यूटर आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए गए। अब तक 30 छात्र 200 प्रतिमाह शुल्क पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कोर्स पूरा करने पर उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है। इस केंद्र के संचालन हेतु गाँव की ही एक महिला को 5000 प्रतिमाह मानदेय पर नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |