Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सड़क हादसा! बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, एक की मौत


अमेठी। अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे पीपरपुर रेलवे स्टेशन मार्ग के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज व परिचालक समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि बस के यात्री भी चोटिल हुए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।सूचना पर पीपरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल सुलतानपुर भेजवाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।पुलिस ने मृतक चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के चलते मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर खुलवाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |