Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: दो पक्षों के बीच मारपीट, मुकदमा हुआ दर्ज


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के अगौना गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से कुल 10 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।प्रथम पक्ष के मैकूलाल पुत्र हीरा, निवासी जगदीशनगर कॉलोनी, अगौना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे भरतलाल और भतीजे अम्रतलाल शाहमऊ कस्बे के अष्टभुजा मंदिर पर दुर्गा पूजा जागरण देखकर देर रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। पुराने ईंट भट्ठे के पास विपक्षी भीम पुत्र धर्मराज, अंकित पुत्र कर्मराज, सचिन पुत्र सूर्यभान, राजकुमार पुत्र रामधनी (सभी अगौना निवासी) और संदीप शुक्ला के ड्राइवर विक्रम (निवासी रायबरेली) ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।मैकूलाल ने आगे बताया कि अगले दिन रात करीब 10 बजे उनके भतीजे अम्रतलाल को पूरे बाबू मजरे जनापुर से लौटते समय अगौना गांव में दुर्गा मूर्ति के पास इन्हीं लोगों ने रोककर लाठी-डंडों और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। जब उनके बेटे देशराज और भतीजे रोहित बचाव करने पहुंचे, तो विपक्षियों ने उन्हें भी बेरहमी से मारा-पीटा।वहीं, दूसरे पक्ष के धर्मराज पुत्र रामचरन, निवासी अगौना ने अपनी तहरीर में बताया कि वह अगौना चैराहे पर नौ दुर्गा पूजा पंडाल समिति के सदस्य हैं। देर रात करीब 10 बजे वह और उनके बेटे भीम आरती करवा रहे थे। उसी दौरान इमरान और अम्रतलाल तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे। उनके बेटे ने उन्हें आराम से चलने को कहा। इसके बाद दोनों लोग घर गए और अन्य लोगों को बुलाकर लाए। उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें भीम, इंद्रजीत और सोम को गंभीर चोटें आईं।पुलिस ने इस घटना में प्रथम पक्ष की तहरीर पर भीम, अंकित, सचिन, राजकुमार (सभी अगौना निवासी) और विक्रम (निवासी रायबरेली) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के धर्मराज पुत्र रामचरन की तहरीर पर अम्रतलाल, भरतलाल, रोहित, देशराज और इमरान (सभी जगदीशनगर कॉलोनी,अगौना निवासी) के विरुद्ध भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |