Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः हनुमान जी के द्वारा लंका दहन का रोमांचित दृश्य पर गूंजा श्रीराम जयघोष! सगरा सुंदरपुर में श्रीरामलीला मंचन में भावपूर्ण दृश्यों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु


लालगंज/प्रतापगढ़। सगरा सुंदरपुर के लक्ष्मणपुर रोड पर हो रही श्रीरामलीला में मंगलवार की रात हनुमान जी के द्वारा लंका दहन का रोमांचित दृश्य देखकर श्रीराम भक्त खुशी से झूम उठे। हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका में किये गये रामदल के शक्ति प्रदर्शन को देख श्रद्धालु भगवान श्रीराम का जयघोष करने लगे। कलाकारों ने मेघनाथ द्वारा अशोक वाटिका में भगवान बजरंग बली को ब्रम्हपास के द्वारा बंदी बनाने का भी प्रभावी मंचन किया। श्रीरामलीला के आयोजन में अंगद-रावण संवाद तथा लक्ष्मण मूर्छा का भी प्रसंग श्रद्धालुओं को भाया। लक्ष्मण मूर्छा के समय भगवान श्रीराम का विलाप देख महिला श्रद्धालुओं की आंखें भर आयीं दिखीं। रावण के पात्र का अभिनय करने वाले कलाकार रामसूर्ति त्रिपाठी ने दर्शकों पर छाप छोड़ी। वहीं सीता का अभिनय मुकेश गुप्ता तथा श्रीराम का अभिनय अभिषेक गुप्ता एवं लक्ष्मण का अभिनय आदर्श गुप्ता व हनुमान जी की भूमिका में प्रमोद जायसवाल भी दर्शकों को पसन्द आये। लोमस गिरि का संगीतमयी भजन भी मनमोहक दिखा। कार्यक्रम में रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन आयोजक रत्नाकर तिवारी ने किया। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ल एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष समाजसेवी संजय शुक्ल ने धार्मिक आयोजन का सफल संयोजन करते दिखे। इस मौके पर जाकिर अली, रामनयन वर्मा, आलोक जायसवाल, दिलीप तिवारी, कन्हैया गुप्ता, आयुष शुक्ला, मिंकू तिवारी, रवि जायसवाल, राजू शर्मा, पवन पाण्डेय, रामकरन विश्वकर्मा, वकील अहमद आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |