बाराबंकी। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिले के लोगों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से आयोजित इस समारोह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के साधु-संतों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। साथ ही इन वर्गों से जुड़े श्रद्धालुओं को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित किया जा रहा है।कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारीयों की टोली द्वारा शीघ्र ही जिलेभर के प्रमुख जातीय अगुआओं, मुखियाओं और संतों तक पहुंचाए जाएंगे।
.jpg)