लखनऊ: वेयरहाउस में थर्माकोल और कूड़ा जलाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना, नगर निगम की सख्त कार्रवाई! शहर भर में चला अभियान गन्दगी फैलाने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों से वसूला गया जुर्माना
October 13, 2025
लखनऊ। राजधानी में प्रदूषण फैलाने और पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वालों पर नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बीबीडी क्षेत्र स्थित क्राउन प्लाजा मॉल के पास एक वेयरहाउस में थर्माकोल और कूड़ा जलाने के मामले में नगर निगम की जोन-7 टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 50,000 का जुर्माना वसूला।जोनल सेनेटरी ऑफिसर देवेंद्र कुमार वर्मा और कर अधीक्षक राम अचल के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ एसएफआई रूपेंद्र भास्कर भी मौजूद थे। नगर निगम ने बताया कि यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर की गई।निरीक्षण के दौरान क्राउन मॉल के पास स्थित एक वेयरहाउस से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। संदेह होने पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पाया कि वेयरहाउस के अंदर थर्माकोल और अन्य कचरे को जलाया जा रहा था।जांच में पता चला कि वेयरहाउस की सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई के दौरान निकले थर्माकोल और अन्य अपशिष्ट को ठेकेदार द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। यह कार्य वहां कार्यरत ठेकेदार जाकिर नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों का हवाला देते हुए कार्रवाई की। छळज् के दिशानिर्देशों के अनुसार, प्लास्टिक, थर्माकोल और अन्य गैर-पर्यावरणीय कचरे को जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।जोनल टीम ने मौके पर ही ठेकेदार जाकिर पर 50,000 का जुर्माना लगाया, जिसे उसने तत्काल जमा भी कर दिया। अधिकारियों ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गतिविधि दोहराए जाने पर कानूनी कार्रवाई और अधिक भारी दंड लगाया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं की सूचना निगम नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।नगर निगम द्वारा सोमवार को शहर के विभिन्न जोनों में गंदगी फैलाने और कूड़ा जलाने के मामलों पर सख्त रुख अपनाया गया। सभी जोनों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस दिन कुल 90,800 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी कार्रवाई की गई और विभिन्न जोनों से 57,500 का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम का कहना है कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है ताकि दीपावली से पहले शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके।नगर आयुक्त ने कहा कि निगम शहर को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रहा है। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी क्षेत्र में कूड़ा जलाने या प्लास्टिक उपयोग की शिकायत मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँचकर जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ के नागरिकों की सहभागिता के बिना यह प्रयास सफल नहीं हो सकता। इसलिए लोग कचरा जलाने या खुले में फेंकने की बजाय इसे निगम के निर्धारित डस्टबिन या वाहनों में डालें। नगर निगम का लक्ष्य है कि दीपावली से पहले शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाया जाए ताकि नागरिक एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में त्योहार मना सकें।
.jpg)