Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: डीएलएड की परीक्षा नकल विहीन और शांति पूर्ण सम्पन्न


गाजीपुर/सादात। जिले में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से जिले के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी और 3 नवंबर तक चलेगी । इस परीक्षा में लगभग 15 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगें । समता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा नकल विहीन सम्पन्न हुई। आखिरी दिन कुल 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कक्ष निरीक्षक सुनील यादव , सुनील राजभर, अफगन अंसारी, चन्दन और अनिल सहित सभी कक्ष निरीक्षकों और स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ । राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश और बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर परीक्षा नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कल से शुरू होने वाली तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।     

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में पहले दिन 30 अक्टूबर को शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार की परीक्षा और दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा की परीक्षा होगी। 31 अक्टूबर को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। आखिरी दिन सोमवार 03 नवंबर को हिंदी, संस्कृत, उर्दू और कम्प्यूटर की परीक्षा कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |