Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मवेशी लदे ट्रक की भिड़ंत, तीन घायल


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के सेवरा गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा मवेशी लदा ट्रक माइल स्टोन 60.7 के पास आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक, खलासी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान सुधीर (48) और बृजेश (39) निवासी शोभनपुर, जनपद मैनपुरी, तथा जोगिंदर (58) निवासी खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच जारी है और अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।पुलिस ने ट्रक मालिक से संपर्क कर मवेशियों को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था करा दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |