Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई:पुत्रो ने अपने पिता के साथ की मारपीट


तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत रहने वाले एक पिता ने अपने तीन पुत्रों पर संपत्ति मे हिस्सेदारी के लिए मारपीट का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत महिया सिन्दुरिया निवासी रामहेत विश्वकर्मा पुत्र रामदेव विश्वकर्मा का आरोप है कि जब वह घर पर थे तभी उनकी पहली पत्नी के बेटे राजन विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा और वीरेंद्र विश्वकर्मा निवासीगण बिखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी घर पर आए और संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर गाली गलौज देने लगे मना करने पर तीनों ने लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दिया।इस दौरान बीच-बचाव में आई पत्नी को भी तीनों ने बुरी तरह मारा पीटा।जिसमें उन्हें व उनकी पत्नी को गंभीर चोटे आई हैं।इस संबंध में पीड़ित रामहेत ने शिवरतनगंज थाने में तीनों पुत्रों के विरुद्ध लिखित तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित रामहेत के तहरीर पर राजन, अजय और वीरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |