नगराम। लखनऊ, नगराम थाना क्षेत्र के रघुनाथखेड़ा निवासी संजय पुत्र मंगल ने नगराम पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पुश्तैनी खेत पर विपक्षी पक्ष जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, नगराम थाना क्षेत्र के पतौना गाँव की गाटा संख्या 541, रकबा 2-2-4, 1442 रकबा 1-19-0 व 418 रकबा 0-12-18 स्थित भूमि उसके नाम दर्ज है। वर्तमान समय में उक्त भूमि पर विपक्षी रामकुमार, शिवकुमार पुत्र बाबूलाल निवासी पतौना थाना नगराम द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि विपक्षी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और बिना किसी स्वत्व के उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि विपक्षियों की ऐसी हरकतों से गरीब व असहाय लोगों की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित संजय ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा करने की साजिश की जा रही है। पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय राजस्व निरीक्षक द्वारा अवैध हस्तक्षेप रोकने के संबंध में भी पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है। नगराम पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नगराम थाना प्रभारी विवेक चैधरी के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे दबंग तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जिससे थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
.jpg)