Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः किसानों की उन्नति ही सच्चा राष्ट्रनिर्माण , सिरी सीड्स की कृषक गोष्ठी में गूंजा संदेश


देवा/बाराबंकी। सिरी सीड्स कंपनी द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में कृषक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सीतापुर और रायबरेली सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से किया गया। कंपनी के जोनल मैनेजर सोमनाथ सेन गुप्ता ने कहा कि “किसान है तो कंपनी है, किसान है तो देश है  किसानों की उन्नति ही सच्चा राष्ट्रनिर्माण है।” उन्होंने फसल चक्र, संतुलित खाद, प्रमाणित बीज और समय पर सिंचाई से पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए।उन्होंने धान, सरसों, मक्का, दलहन और तिलहन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर बल दिया। सरसों की हाइब्रिड वैरायटी सिरी-19, सिरी-1999 और स्ट्राइकर को उन्होंने किसानों के लिए लाभकारी बताया।रीजनल मैनेजर मुकेश मिश्रा ने सरकारी सब्सिडी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि “ड्रिप सिंचाई, पावर टिलर, स्प्रे पंप और मल्चिंग मशीन पर किसानों को 40 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिल रही है।” उन्होंने किसानों से मिट्टी परीक्षण और सिरी मैजिक, सिरी पावर जैसे उत्पादों के उपयोग से फसल की गुणवत्ता बढ़ाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में किसानों को हाइब्रिड सरसों सिरी-19 के मिनी किट वितरित कर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप वर्मा, आदर्श वर्मा, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सिरी सीड्स की 2244 गोल्ड धान वैरायटी और आधुनिक तकनीकी मार्गदर्शन से उनकी उपज और आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |