बीसलपुर: उर्स-ए-करीमी में नातिया मुशायरा व हामिदी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन! मकामी और बाहर से आए उलमाओं ने पेश किए कलाम, धार्मिक जोश और आध्यात्मिक माहौल में डूबा नगर
October 28, 2025
बीसलपुर । नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी स्थित खानकाहे करीमियां में सोमवार की रात चल रहे सालाना उर्स-ए-करीमी के पहले दिन नातिया मुशायरा और हामिदी कॉन्फ्रेंस का आयोजन बड़े अदब और एहतराम के साथ किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए मकामी और बाहरी शोरा हजरात तथा उलमाओं ने अपनी तकरीरों और कलामों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की सरपरस्ती हजरत सैय्यद बादशाह मियां बिलग्राम शरीफ और कयादत साहिबे सज्जादा डॉ. सैय्यद शाहिद हुसैन कादरी करीमी ने की। इस मौके पर सैय्यद बादशाह मियां वास्ती बिलग्राम शरीफ, आसिफ रजा सैफी (प्रतापगढ़), मुफ्ती गुलफाम (रामपुर), अहमदुल फत्ताह (फैजाबाद) और इजहार बरकाती (शाहजहांपुर) ने अपने-अपने कलाम और तकरीरें पेश कीं। मुख्य अतिथि के रूप में डा. सैय्यद एहतिशाम-उल हुदा, दर्जा राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय) मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर के तमाम उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
