Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर जनपद में आयोजित होगें विविध कार्यक्रम आज


प्रतापगढ़। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा के निर्देश के क्रम में जनपद में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाया जायेगा। देश की एकता और अखण्डता के लिये राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी जायेगी। जनपद में राष्ट्रीय एकता के संदेश को फैलाने के लिये रन फॉर यूनिटी का आयोजन कराया जायेगा। उन्होने बताया है कि 31 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे प्राइमरी विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली निकाली जायेगी। पूर्वान्ह 9 बजे स्टेडियम में लौह पुरूष सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों स्लोगन का संकलन, दोपहर 12 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरण, अपरान्ह 1 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन वितरण, अपरान्ह 2 बजे प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजन तथा अपरान्ह 4 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रम कल्याण अधिकारी द्वारा कराया जायेगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों डीएम एवं सीडीओ ने निर्देशित किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |