शाहबाद। सोमवार को बाइक सवार दंपति को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी समेत बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद तीनों को रेफर कर दिया।
सिरौली थाना क्षेत्र के गौरीशंकर गुलरिया निवासी राहुल मुरादाबाद में परिवार के साथ रहकर नौकरी करता है त्यौहार पर परिवार के साथ गांव आया हुआ था सोमवार को पत्नी कल्पना और 4 वर्षीय बेटी अक्षरा के साथ बाइक से वापस मुरादाबाद जा रहा था शाहबाद बिलारी स्टेट हाईवे पर गन्ना मिल के पास पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी मार्ग पर गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की जानकारी एम्बुलेंस को दी घटना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। डॉ जुबैर ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया शाहबाद सीएचसी पहुंचे परिजन घायलों को मुरादाबाद के किसी निजी हॉस्पिटल ले गए।
.jpg)