Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पुलिस अधीक्षक ने कराया बलवा ड्रिल और दंगा नियंत्रण अभ्यास


पीलीभीत। आगामी त्योहारों को सुरक्षित और शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने 01 अक्टूबर 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल और दंगा नियंत्रण उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया।अभ्यास में पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण की तकनीक सिखाई गई। इसमें शील्ड, लाठी, आंसू गैस और अन्य उपकरणों का सही प्रयोग कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने बल प्रयोग की संतुलित विधि का प्रदर्शन किया, ताकि किसी अप्रिय घटना या दंगे की स्थिति में पुलिस त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई कर सके।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया सहित सभी क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक अपने-अपने थानाध्शाखा के पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभ्यास पुलिस की तत्परता बढ़ाता है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |