गौरीगंज: केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में नेताओ ने मनायी दो महान विभूतियों की जयंती
October 31, 2025
गौरीगंज/अमेठी। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में राष्ट्र के दो महान विभूतियों कृ भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की आयरन लेडी, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा, भावनाओं और संकल्प के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया।इस अवसर पर सिंघल ने कहा कि सरदार पटेल ने अदम्य इच्छाशक्ति, संगठन क्षमता और देशभक्ति के बल पर रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड एकता का प्रतीक बनाया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द की रक्षा का संकल्प दोहराना चाहिए। आज का सशक्त भारत इंदिरा जी की प्रमुख उपलब्धियों के कारणबांग्लादेश का निर्माण (1971 का युद्ध),गरीबी हटाओ का नारा, नारी सशक्तिकरण की मिसाल,आंतरिक सुरक्षा और देश की अखंडता की रक्षा,के साथ अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां इंदिरा जी के नेतृत्व में देश को प्राप्त हुई,इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व से भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में ऊँचा किया। पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए उन्होंने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की बल्कि भारत को आत्मविश्वास और गौरव से भर दिया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार बिना ठोस कार्य के स्वयं की प्रशंसा में व्यस्त हैं, ऐसे समय में इंदिरा गांधी जैसी सशक्त नेतृत्व क्षमता का स्मरण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।अंत में, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महान आत्माओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर मौन रखा और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन दीपू तिवारी ने किया और अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
