Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में आवारा सांड ने राह चलते बुजुर्ग को उठाकर फेंका, हो गई मौत


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। थाना सिविल लाइन के चन्दन नगर में एक आवारा सांड ने राह चलते एक बुजुर्ग खजान सिंह को उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग खजान को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सांड द्वारा बुजुर्ग को उठा कर पटकने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सांड खड़ा है, उससे कुछ ही दूरी पर बुजुर्ग जो हाथ में छड़ी लिए सड़क पार करने की कोशिश में हैं। लेकिन सांड को देख पास में मौजूद एक महिला ने बुजुर्ग को पकड़कर एक साइड कर दिया।

तभी सामने से एक व्यक्ति ने सांड को भगाने के लिए जैसे ही उस पर पानी डाला। सांड गुस्से में आ गया और एकदम हमलावर होते हुए बुजुर्ग खजान सिंह को अपनी सींगों पर उठाया और जोर से जमीन पर पटक दिया। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये नजारा पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। घायल बुजुर्ग खजान सिंह को लोगों द्वारा ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान बुजुर्ग खजान सिंह की मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए आवारा सांड को पकड़वा लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |