Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

करवाचौथ के मौके पर झटपट बनाएं मुंह में घुलने वाला मखानी हलवा


करवाचौथ का त्योहार नजदीक है।इस त्योहार को भारतवर्ष में बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है। करवाचौथ हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस खास मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। वहीं इस खास मौके पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खासकर स्वीट डिश बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो मखानी हलवा ट्राय कर सकती हैं। इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। यहां हम आपको मखानी हलवा की आसान सी रेसिपी बता रहे हैं। नोट कर लें मखानी हलवा की आसान सी रेसिपी।
सामाग्री
सूजी
दूध
चीनी
ड्राई फ्रूट्स
घी
इलायची पाउडर
बनाने की विधि

मखानी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी में एक कप गर्म दूध डालकर इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख देंगे।

अब एक पैन में घी डालें और इसमें ड्राई फ्रूट्स फ्राई करें। इन ड्राई फ्रूट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

ड्राई फ्रूट्स निकालने के बाद इसी घी में चीनी डालें और ब्राउन होने तक पकाएं।

जब चीनी ब्राउन हो जाए तो इसमें एक कप दूध डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर ले।

अब इसमें सूजी और दूध का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

फिर हलवे में ड्राई फ्रूट्स डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक इससे घी अलग न हो जाए।

फिर इसे गर्मागरम सर्व करें और खाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |