Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: वरिष्ठ शायर वासिफ फारूकी और अनुपम श्रीवास्तव को 162वे सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया


लखनऊ । वरिष्ठ शायर वासिफ फारूकी और अनुपम श्रीवास्तव को आज 162 वें सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। यू पी प्रेस क्लब व उ प्र साहित्य सभा द्वारा वरिष्ठ गीतकार सच्चिदानंद श्शलभश् जी की अध्यक्षता में हसीब सिद्दीकी ,सर्वेश अस्थाना व शिवशरण सिंह ने वासिफ फारूकी को सृजन उर्दू व अनुपम श्रीवास्तव को सृजन हिंदी सम्मान से संम्मानित किया। तदुपरांत मनस्वी श्वेता के संयोजन व रश्मि शरद के संचालन में प्रतिभा श्रीवास्तव की वाणी वंदना के साथ नाजिया नसीम, पूजा श्रीवास्तव, अरविंद झा, रविशंकर रवि, पूर्णिमा भसीन, कैलाश पुंज, पूर्णिमा बेदार, प्रतिभा श्रीवास्तव, अनिता अरोरा, योगी योगेश शुक्ला, सुभाष रसिया, वर्षा श्रीवास्तव, खालिद लखनवी, राजीव मिश्र, शकुंतला श्रीवास्तव, दिव्या शुक्ला, शीला वर्मा मीरा, अजिता गुप्ता, सोमनाथ कश्यप, शाहबाज तालिब, राजेश राज, सुनील मेहरोत्रा, सत्यदेव सिंह, प्रशांत प्रखर, प्रमोद श्रीवास्तव ने काव्यपाठ किया। संम्मानित शायर वासिफ फारूकी का 75 वाँ जन्मदिवस भी था सृजन परिवार द्वारा इस अवसर पर उन्हें विशेष बधाइयाँ दी गयीं। सर्वेश अस्थाना ने इनकी शायरी व साहित्यिक सेवाओं पर प्रकाश डाला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |