Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः योनेक्स सनराइज स्टेट बैडमिंटन! पीलीभीत में मेजर रैंकिंग प्रतियोगिता का भव्य आगाज,डीएम ने किया उद्घाटन! आरंभ हुई प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता


पीलीभीत। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से योनेक्स सनराइज अप स्टेट सब जूनियर अंडर-15 और अंडर-17 मेजर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आरंभ मंगलवार को पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में हुआ। इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी (डीएम) ज्ञानेंद्र सिंह ने शटलकॉक से शॉर्ट लगाकर किया। उद्घाटन समारोह से पूर्व, जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए सभी खिलाड़ियों और रेफरियों से परिचय प्राप्त किया। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू, सचिव राजेश सक्सेना और आयोजन सचिव मनोज गंगवार ने बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन को पीलीभीत जैसे छोटे शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय बच्चों को लाभ मिलेगा और पीलीभीत से भी नई प्रतिभाएं निकलकर सामने आएंगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट विजय बर्तन तोमर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पंकज भारती, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह का सफल संचालन बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। आयोजन समिति में सौरभ पांडे, विक्रांत शर्मा, अद्वितीय अग्निहोत्री और जगन्नाथ ने भी सहयोग किया। प्रतियोगिता का संचालन करने के लिए राजीव रंजीत श्रीवास्तव (गोरखपुर) के नेतृत्व में संजय श्रीवास्तव, संजीत प्रधान, इरशाद अहमद, राजेश चैधरी, मनीष सिंघल, राहुल घोष, अमन त्रिपाठी, सुधांशु गंगवार, अंशुल कुमार, सत्यम त्रिपाठी, अभिषेक पटेल, उत्सव शर्मा, सीजन वसीम, वंदना यदुवंशी, जितेंद्र सिंह, आशीष पटेल, आशीष रस्तोगी, और राम नारायण सहित एक बड़ी तकनीकी और रेफरी टीम शामिल है।पहला मैचरू वाले गाजियाबाद ने मेरठ के सिद्धार्थ खंडेलवाल को 30-11 से पराजित किया।

प्रदेश उद्योग सिंह (कानपुर) ने झांसी के रुद्रांश वर्मा को हराया,सात्विक त्यागी (गाजियाबाद) ने मेरठ के सागर चैधरी को पराजित किया। अंश यादव (आजमगढ़) ने बिजनौर के प्रियांशु पांडे को 30-15 से मात दी। वाराणसी के आदित्य राज ने लखनऊ के आदित्य प्रताप को 30-26 से हराया। कई जिलों के खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत दिनभर चले मुकाबलों में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया अंडर-17 वर्ग में गाजियाबाद के करण प्रताप, लखनऊ के प्रांजल गुप्ता, मथुरा के मयंक चैधरी, गाजियाबाद के विशाल चैधरी, पीलीभीत के प्रांजल कुमार, लखनऊ के अभय रस्तोगी, और गोरखपुर के वार्षिक गोद सहित कई खिलाड़ियों ने अपने मैच जीते अंडर-15 वर्ग में कानपुर के दिव्यांश बत्रा, गाजियाबाद के निशांत, लखनऊ के अमन मेहरोत्रा, आगरा के आदित्य चतुर्वेदी, पीलीभीत के औजस दीप सिंह, वाराणसी के आदित्य राज और प्रयागराज के देवांश जायसवाल ने जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। महिला वर्ग में अंडर-17 में लखनऊ की सारा अली, गोरखपुर की करी, शाहजहांपुर के ओम अरोड़ा, लखनऊ की अपराजिता घोषाल और झांसी की आरुषि गर्ग ने जीत दर्ज की अंडर-15 में अरुणिमा यादव (बहराइच) ने मेरठ की ओजस्वी शर्मा को 30-5 के बड़े अंतर से पराजित किया। झांसी के प्रखर जैन और लखनऊ के प्रद्युम्न मिश्रा ने भी अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे चरण में जगह बनाई शाम के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |