कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जय भरत सिंह को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया है तथा विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि ईगास बग्वाल हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। पर्व के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ना और स्थानीय लोक कला को मंच प्रदान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे समन्वित रूप से सहयोग कर पारंपरिक ढंग से इगास पर्व मनाया जाए।
