Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संतरे के छिलके का ऐसे किया इस्तेमाल तो खिल जाएगा चेहरे का पोर पोर, दाग धब्बे होंगे छू-मंतर


संतरा खाने के बाद लोग लोग इसके छिलके को कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका छिलका स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।इसके छिलके में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं,जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, संतरे के छिलके में विटामिन सी ,फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। और ये सारे पोषक तत्व आपके चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।
इन दो तरीकों से करें संतरे का इस्तेमाल

संतरे का टोनर:
संतरे के कुछ छिलके को एक गिलास पानी में उबालें। जब ये हल्का उबलने लगे तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल दें। लगभग 10 मिनट तक उबालने के बाद गैस बंद कर दें। अब इस पानी को ठंडा होने दें और फिर इसे छान लें। इसमें गुलाब जल और विटामिन ई ऑयल भी मिला लें। फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर रेफ्रिजरेट करें, तैयार है संतरे के छिलके से बना टोनर। टोनर इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं। रात में सोने से पहले चेहरा वॉश करें और इसे स्प्रे करके सो जाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके चेहरे पर जबरदस्त निखार आएगा, पिगमेंटेशन और दाग धब्बे दूर सकते हैं।


संतरे का स्क्रबर: सबसे पहले संतरे के छिलके को धूप में अच्छी तरह सूखा लें। ये जब सुखकर एकदम कड़क हो जाएँ तब इन्हें पीस लें। इन्हें हल्का दरदरा पीसें। अब इस पाउडर को एक कंटेनर में भरकर रख लें। इसका स्क्रबर डेड स्किन को हटाने में बेहद असरदार होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन हमेशा जवां और खिली खिली नज़र आएगी। साथ ही डेड स्किन, पिगमेंटेशन और दाग धब्बे से छुटकारा मिलेगा। जब भी स्किन स्क्रब करनी हो तब इस पाउडर को लें और उसमे थोड़ा शहद और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और स्किन पर लगाएं। संतरे के इस स्क्रबर का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 बार कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |