Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: श्रद्धापूर्वक मनाई गई कांशीराम की पुण्यतिथि


गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को सपा नेता  कार्यकर्ताओं ने काशीराम की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर सामाजिक समानता की नई दिशा दी। उन्होंने समाज के हर तबके को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में प्रेरक हैं।उन्होंने कहा कि सपा हमेशा कांशीराम जी जैसे समाज सुधारकों के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है। उनके आदर्श हमें समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं। प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि कांशीराम जी ने सामाजिक न्याय और समानता की जो मशाल जलाई थी, उसे समाजवादी पार्टी आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज में समरसता और भाईचारे की स्थापना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में राम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मजदूर सभा), मनीराम वर्मा, कमलेश यादव, दीपू तिवारी, के.डी. सरोज, हीरालाल, विशाल यादव, चंद्रशेखर यादव, रणवीर धनगर, शिवदर्शन, राम जियावन गुप्ता, और सी.पी. यादव सहित अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |