Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: जिले के डेढ़ दर्जन खिलाडी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रयागराज रवाना


सादात/गाजीपुर ।  जिले के डेढ़ दर्जन खिलाड़ी प्रयागराज में गुरुवार से शुरू हो रही माध्यमिक विद्यालयों की पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए । यह प्रतियोगिता प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगी। इसमें जिले से कुल 18 एथलीट भाग लेंगे। जिसमें पंद्रह छात्राएं और तीन बालक हैं। सभी खिलाड़ी वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह ने शुभकामना देते हुए खिलाड़ियों को रवाना किया । उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे हार-जीत की चिंता किए बगैर खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह के नेतृत्व में टीम रवाना  हुई । टीम के साथ कोच डॉ. रुद्रपाल यादव (टाउन नेशनल इंटर कॉलेज, सैदपुर), नेसार अहमद (सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बहरियाबाद), अखिलेश यादव (श्री केदारनारायण कृषक इंटर कॉलेज, उचैरी), अनीता उपाध्याय (लूर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज) और रणजीत सिंह (डॉक्टर एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, यूसुफपुर, मोहम्मदाबाद) रवाना हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |