Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बॉर्डर पर भारत का 'ऑपरेशन त्रिशूल', पाकिस्तान की सेना में मचेगा हड़कंप


पश्चिमी राजस्थान में मरुस्थल से लेकर गुजरात के सर क्रीक तक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक बार फिर से रण होगा, और इस रण का नाम ऑपरेशन त्रिशूल रखा गया है। ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ भारत के तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास है, जिसे देखकर पाकिस्तान की सेना में हड़कंप मच जाएगी और चीन की सेना की भी नींद उड़ जाएगी। इस युद्धाभ्यास की शुरुआत आज यानी 30 अक्टूबर से होगी, जो 13 दिन तक यानी आगामी 10 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया है। ऑपरेशन त्रिशूल को देखकर दुश्मन के छक्के छूट जाएंगे।

भारत-पाक बॉर्डर पर 13 दिन तक चलने वाला यह युद्धाभ्यास अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा और इसमें तीनों सेनाओं के 30 हजार जवान संयुक्त रूप से शामिल होंगे। इसमें भारत की तीनों सैन्य शक्तियां एक साथ अपना पराक्रम दिखाएंगी। ऑपरेशन त्रिशूल में देश की तीनों सेनाएं यूनिफाइड ऑपरेशन, डीप स्ट्राइक और मल्टी-डोमेन वॉरफेयर का अभ्यास करेंगी।

त्रिशूल केवल अभ्यास नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता (Atmanirbharta) और वास्तविक ऑपरेशन क्षमता (Operational Capability) को एक साथ प्रदर्शित करने वाली सामरिक पहल है। इसी दिशा में भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच एक संयुक्त इंटीग्रेटेड कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जो इस अभ्यास की रीढ़ है।

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की रेकी (reconnaissance) और सर्विलांस (surveillance) के जरिए दुश्मन की हर गतिविधि की पहचान करना है। इसके लिए उन्नत तकनीक, ISR क्षमताएं, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर उपकरण और साइबर प्लेटफ़ॉर्म का समन्वित उपयोग किया जाएगा। इसी तरह से ऑपरेशन रूम में इंडोर और आउटडोर अभ्यास कराकर, वास्तविक समय की स्थितियों में निर्णय-प्रक्रिया और नियंत्रण के तरीके को परखा जा रहा है। इसमें भारतीय सेना वायुसेना और नौसेना की ये हथियार भी हिस्सा लेंगे।

यह अभ्यास तीन फेज में हैं, पहला गुजरात के सर क्रीक और समुद्री सीमा के पास है। इसका लीड भारतीय नौसेना कर रही है, फिर जैसेलमेर में हैं इसे भारतीय सेना लीड करेगी और एयरडीफ़ेंस और फाइटर के साथ थर्ड फेज जिसमे भारतीय वायुसेना लीड करेगी । फिर आखरी में एक साथ तीनो एग्रेसिव जॉइंट इंटीग्रेटेड अभ्यास करेंगे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |