पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में महिला एवं छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया।
प्रतिभागियों को जागरूक किया गयारू दौड़ में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। उन्हें महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर, आत्मरक्षा उपाय और मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला स्वावलंबन जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।सार्वजनिक जागरूकतारू अभियान के दौरान थाने की एंटी रोमियो टीम, मिशन शक्ति टीम और पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। अधिकारियों ने अपील की कि आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन सेवाओं का प्रयोग करें। मिशन शक्ति फेज-5 ने नारी सशक्तिकरण में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
