लखनऊ: आरक्षी का एटीएम कार्ड चोरी कर निकले 50 हजार रुपए
October 28, 2025
आलमबाग। बस स्टैंड से एक माह पूर्व एक आरक्षी का एटीएम कार्ड से चोरी कर 50 हजार रुपए निकाल लिया गया। बैंक शाखा से रुपए निकलने की जानकारी होने पर आरक्षी ने आलमबाग थाने पर पहुंच पुलिस से लिखित शिकायत की है। 28 बटालियन पीएससी इटावा में पोस्टेड सौरव यादव पुत्र महेश चंद्र निवासी नगला प्रेमी थाना करहल मैनपुरी के अनुसार वर्तमान में वह लखनऊ हाउस गार्द में ड्यूटी पर तैनात है।बीते 27 की सुबह करीब 7 बजे आलमबाग बस स्टैंड से बस पर चढ़ते समय उसके पास से किसी ने एटीएम कार्ड निकाल लिया था उसने आस पास शातिर की काफी तलाश भी किया परंतु कहीं पता नहीं चला। आरोप है कि उसने बैंक जाकर अपने एटीएम के बारे में पता किया तो जानकारी हुआ कि एटीएम चोरी करने बाले व्यक्ति ने एसबीआई एटीएम ऐशबाग से 50 हजार रुपए निकाल लिए। आरक्षी की शिकायत पर सोमवार को आलमबाग पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)