अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! गांवों कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं किया गया जागरूक
October 05, 2025
अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति- 5.0 के अन्तर्गत म0का0 खुशबू चैहान, म0का0 रागिनी यादव, म0का0 सरस्वती यादव थाना बाजार शुक्ल द्वारा कस्बा बाजार शुक्ल में, उ0नि0 संतोष यादव, म0हे0का0 नीलम यादव, म0का0 अनामिका त्रिवेदी थाना जामो व महिला सहयता चैकी जामो द्वारा ग्राम रेवड़ापुर मजरे बाबूपुर में, उ0नि0 राजेश चन्द्र पाल, का0 वंदना सोनकर, म0का0 सारिका विश्नोई, का0 सत्येन्द्र सिंह थाना इन्हौना द्वारा ग्राम चैनापुर में, म0हे0का0 सविता शुक्ला, म0का0 प्रियंका रानी थाना जगदीशपुर द्वारा ग्राम जगदीशपुर में, म0उ0नि0 प्रेमशीला सिंह, म0का0 सोनी यादव, म0का0 प्रियंका सिंह, म0का0 पूनम सिंह, म0का0 अंजलि थाना मोहनगंज व महिला रिपोर्टिगं चैकी मोहनगंज द्वारा ग्राम चिलुली में, उ0नि0 सत्य प्रकाश सहित समस्त थानो मे गोष्ठी चैपाल लगाकर के महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र के विषय में तथा साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। वही इसी क्रम में जनपद के थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए संदिग्धों की चेकिंग की गयी।
