Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद में आग का गोला बना रेस्टोरेंट, एक के बाद एक फटे 4 सिलेंडर


यूपी के मुरादाबाद में रविवार देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलसकर घायल हो गए। आग लगने के बाद रसोई गैस के 4 सिलेंडरों में विस्फोट हुआ जिससे आग और तेजी से फैल गई। रेस्टोरेंट के ऊपर बने रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आ गए।

रेस्टोरेंट में म्यूजिक के बीच खाना खा रहे लोगों में अचानक धुएं का गुबार देख दहशत छा गई। जब तक कुछ समझ पाते आग की लपटें नजदीक पहुंचने लगीं। देखते ही देखते सुकून भरे माहौल में बदहवासी छा गई। आग की लपटें रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं। धीरे-धीरे आग सड़क तक फैल गई। पास ही हाईवे पर वाहन गुजर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घरों से 16 लोग और एक पालतू कुत्ते को रेस्क्यू किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |