Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुरादाबादः हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस, बोले जिलाध्यक्ष- ओम प्रकाश राजभर सदैव शोषित, वंचित, पिछड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी रहे


मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस मुरादाबाद जिला कार्यालय, मानसरोवर कॉलोनी (साई अस्पताल के पीछे, दिल्ली रोड) पर हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि चैधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रवि चैधरी, जिला उपाध्यक्ष आशु सिक्का, महानगर अध्यक्ष (युवा मंच) स्नेहल कटयाल, जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, जिला सचिव अशोक सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार जाटव, कुकू चैधरी, अमरिक चैधरी, ठाकुरद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नफीस, मोहम्मद आरिफ, हर्ष गौतम, आशु चैधरी और उर्वी आर्य उपस्थित रहे।

साथी जिलाध्यक्ष रवि चैधरी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो माननीय ओम प्रकाश राजभर जी द्वारा 27 अक्टूबर को ही पार्टी की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि माननीय ओम प्रकाश राजभर जी सदैव शोषित, वंचित, पिछड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी रहे हैं। इसी संकल्प, विचारधारा और संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आज भी सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई में निरंतर संघर्षरत है तथा आगे भी समाज के हक एवं सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |