मैनपुरी । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह ने नगर पालिका परिषद सभागार में विकसित उ.प्र. के सन्दर्भ में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कहा कि संकल्प के साथ आगे बढ़-2047 से पूर्व ही प्रदेश को समग्र, समृद्ध उ.प्र. बनाने में आप सब अपने दायित्वांे का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। उन्होने कहा कि वर्ष-2017 से पूर्व उ.प्र. और उसके बाद के उ.प्र. की स्थिति पर नजर डालकर देखें, फर्क साफ दिखेगा, वर्ष-2017 से पूर्व प्रदेश की पहचान बीमारू प्रदेश के रूप में थी, जनपद के लोगों को अन्य जनपदों में गुंडा कहते थे, कमरे भी नहीं मिलते थे, लेकिन वर्ष 2017 के बाद सुनियोजित तरीके से हर क्षेत्र में विकास हुआ और उसके परिणाम हमारे सामने है, आज उ.प्र. का स्वरूप ही नहीं बदला बल्कि लोगों की धारणा में भी तेजी से बदलाव हुआ है, आज उ.प्र. अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूती से आगे बढ़ा है, उ.प्र. की पहचान विकसित उ.प्र. के रूप में हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में प्रकृति की असीम अनुकंपा है, हमारे प्रदेश के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, प्राकृतिक रूप से हमारा देश पूरी तरह समृद्ध है। उन्होने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जापान जाने का अवसर मिला, वहां के लोग देश के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, विश्व युद्ध के बाद बर्बाद हो चुके जापान ने पुनः अपने आपको आर्थिक रूप से मजबूत किया और इसमें सबसे बड़ा योगदान वहां के लोगों का है, आज जापान हर क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर है, हम सबको भी नेशन फर्स्ट की भावना के साथ आगे बढ़कर इस देश, प्रदेश को विकसित प्रदेश, देश बनाने में अपना योगदान देना होगा। उन्होने कहा कि जिस दिन मैनपुरी विकसित होगा उसी दिन उत्तर प्रदेश विकसित हो जाएगा, जिस दिन प्रदेश विकसित होगा उसी दिन हमारा राष्ट्र विकसित देशों की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा और हमारा देश पुनः सोने की चिड़िया बनेगा।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद में आगरा मंडल का सबसे भव्य, सुसज्जित म्यूजियम-ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य संचालित है इसके अतिरिक्त रू. 750 करोड़ से अधिक लागत का जनपद को 22 किमी. लम्बा का बाईपास स्वीकृत हुआ है, बाईपास निर्माण के पश्चात नया शहर विकसित होगा, इस हेतु आवास विकास परिषद के माध्यम से सैकड़ों एकड़ भूमि पर कॉलौनी विकसित करने की स्वीकृति भी शासन स्तर से प्राप्त की जा चुकी है, बाईपास के निर्माण, नई कॉलौनी विकसित होने के पश्चात मैनपुरी महानगरों की भांति दिखाई पड़ेगा, बाईपास, नयी कॉलौनी विकसित होने के साथ ही कई ग्राम पंचायतों को नगर पालिका मंे मिलाकर नगर पालिका क्षेत्र का विस्तारीकरण होगा।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि भगवान की बड़ी दया है कि हम उस भू-भाग में पैदा हुये, जहां प्राकृतिक सम्पदाओं को ईश्वर ने दोनों हाथों से हमारे ऊपर लुटाया हैं, विश्व की सबसे उर्वरा वाली भूमि, सबसे अच्छा भू-जल, समुद्र, सबसे ऊंचे पर्वत हमारे देश मंे हैं। उन्होने कहा कि जब हमारी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित थी तब हम विश्व में सबसे आगे थे, हमारे देश की काली मिर्च यूरोप के देशों में काफी प्रचलित थी, जब यूरोपीय देश के जहाज यहां से काली मिर्च लेकर जाते थे उसके बदले में यूरोपीय देशांे से जहाजों में सोना भरकर आता था। उन्होने कहा कि औद्योगिक क्रांति के बाद हमारे देश का कच्चा माल यूरोपीय देशों में जाने लगा, उसी दौरान हमे विदेशी आक्रान्ताओं का सामना करना पड़ा, अंग्रेजों की गुलामी भी झेलनी पड़ी जिस कारण हमारा देश औद्योगिक क्रांति मंे पिछड़ गया। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह सुखद संयोग है कि पिछले कुछ वर्षों में हमने तेजी से प्रगति की, जी.डी.पी. दर में हम विकसित देशों की कतार में खड़े हैं, जी.डी.पी. आधारित अर्थव्यवस्था में देश ने 11वें स्थान से छलांग लगाकर चैथे स्थान पर पहंुच चुके हैं, विगत् 08 वर्षों में बीमारू प्रदेश की पहचान रखने वाले उ.प्र. को नयी पहचान मिली।
उन्होने कहा कि किसी भी राष्ट्र के परतंत्र होने का मुख्य कारण वहां के निवासियों में राष्ट्र के प्रति प्रेम-त्याग में कमी आना होता है, प्रदेश में प्रत्यक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को बलबती करने का लिए अभियान छिड़ा हुआ है, आज हर व्यक्ति राष्ट्र, प्रदेश के बारे में बात कर रहा है। उन्होने कहा कि लगभग 25 करोड़ की आबादी वाला उ.प्र. यदि देश होता तो विश्व की 05वीं सबसे बड़ी आबादी वाला देश होता, इतनी बड़ी जनसंख्या के युवाओं की शक्ति को यदि हम सही दिशा में लगा दें तो कोई संदेह नहीं कि यह युवा शक्ति हमारे देश को वर्ष 2047 से पूर्व ही विकसित बना दे। उन्होने कहा कि विगत् कुछ वर्षों में उद्योग, शिक्षा, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तीकरण, चिकित्सा के क्षेत्र मंे अभूतपूर्व विकास हुआ है।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि विकसित भारत, समृद्ध उ.प्र. का मुख्य उद्देश्य देश को आर्थिक व्यवस्था के रूप में मजबूत बनाना है, व्यापार के पक्ष को देशहित में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा स्थाई लोकतंत्र है, जो सफलतापूर्वक अपनी यात्रा कर रहा है, यही हमारे देश की मजबूती है, विश्व में भारत की एक इमेज है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यदि किसी घर में 05 बच्चे होते थे तो 03 बच्चे ही पढ़ते थे, 02 बच्चे काम करते थे, लेकिन आज घर के सभी बच्चे पढ़ रहे हैं, शिक्षा के स्तर में भी तेजी से बदलाव हुआ है, देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है, शिशु मृत्यु दर में भी काफी कमी आई है, भारत के अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ा रही है, जिससे लोगों के जीवन में तेजी से सुधार हो रहा है।
जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा एक सदीं पूर्व भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, बीच में देश की अर्थव्यवस्था खराब हुई लेकिन वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित हुयीं, महिलाओं को धुंऐ से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लागू की, किसानों को स्वावलाम्बी बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत हुयी, गरीब व्यक्तियों को गंभीर बीमारियांे हेतु रू 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की, वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद संचालित योजना का लाभ में बिना किसी भेद-भाव के पात्र व्यक्तियों को मिला, पर्यटन मंत्री ने जनपद के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार कराकर पुरानी पहचान दिलाने का कार्य किया, नगर के प्रत्येक चैराहे पर महापुरुषों की मूर्तियां लगाकर प्रत्येक समाज को सम्मान प्रदान करने का कार्य हुआ।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए गांव, गरीब, किसान, महिलाओं के आत्म-सम्मान के लिए पहले दिन से ही कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तब से मिशन अंत्योदय के तहत कार्य हुआ, बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य हुआ, आज गुंडा-माफिया या तो प्रदेश छोड़ गए हैं या दुनिया छोड़ चुके हैं, आज प्रदेश में कानून का राज है, प्रदेश का आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है।
गोष्ठी को सुमंत गुप्ता, नीरज पांडेय ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता ने सभी आगतुंकों का आभार व्यक्त किया, इस दौरान अनुजेश प्रताप सिंह, उदय चैहान, धीरू राठौर, मंजूषा चैहान, मनोरमा सिंह, संजय चैहान, अमृता चैहान, प्रभात चतुर्वेदी अरुण गुप्ता, जयपाल सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, सभासदगण, प्रबुद्धजनों के अलावा अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।