'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चांदवाड़े की 25 साल की उम्र में मौत
October 27, 2025
मराठी एक्टर सचिन चांदवाड़े ने खुदकुशी कर ली है. 25 साल की उम्र में उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान ने ली. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक सचिन 23 अक्टूबर को ही जलगांव के परोला वाले अपने घर में फंदे से लटके पाए गए थे. तभी उनकी फैमिली ने उन्हें गांव उंदिरखेड़े के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें धुले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन सचिन की जान नहीं बच सकी और 24 अक्टूबर को रात करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
