सोनभद्र। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया जी,विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अजित रावत रहे ।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रजनीश कनौजिया ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब को अपना प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि आज भारतीय संविधान जिसे पूरी दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय संविधान माना जाता है उसके निर्माता के प्रति तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किस तरह से भेद भाव किया ,उन्हें चुनाव प्रकिया में हराने का कार्य किया।
यहां तक कि बाबा साहब के दिल्ली में देहान्त के उपरांत उनके शव का अंतिम संस्कार भी दिल्ली के बजाय मुंबई में करने के लिए बाध्य किया यही नहीं उनके शव को दिल्ली से मुंबई ले जाने वाले वायुयान का किराया भी उनके परिवार से वसूला ।
खुद अपनी सरकार की ताकत व जबरजस्ती के बल पर वोट चोरी करने वाले आज वोट चोरी की बात करते हैं।
आगामी कार्यक्रमों के तहत विधानसभा वार अनुसूचित जाति सम्मेलन,प्रत्येक विधान सभा में प्रभाव रखने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को सूचीबद्ध करना।
अनुसूचित जाति बस्तियों को चिन्हित कर उनके बीच संवाद स्थापित करना व सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना आदि कार्यक्रम को विस्तार से बताया।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा माननीय मोदी जी के इच्छा शक्ति के कारण आज बाबा साहब के स्मृतियों से जुड़े स्थलों का संयोजन कर उन्हें पंचतीर्थ की संज्ञा देते हुए उनका निर्माण करने हेतु संपूर्ण समाज की ओर से हृदय से आभार व्यक्त क्या।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अजीत रावत जी ने बताया कि प्रत्येक बूथ से 5 से 10 कार्यकर्ताओं के नाम व बूथ के key Woter की सूची तैयार कर चुनाव की जोरदार तैयारी हेतु एकजुट होने का आवाहन किया।
संवाद कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारी ,16 जिलों से आए जिलाध्यक्ष ,महामंत्री व अन्य सम्मानित पदाधिकारीगणों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश पदाधिकारी रंजीत रावत,अशोक सोनकर,अभिषेक रावत,संजय पासवान,कविराज जी,रमेश जी ,अनिल सागर,
डॉ नन्दलाल सरोज,ओमप्रकाश प्रियदर्शी,मनोज सोनकर,राजेश सोनकर सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी उपस्थित रहें।
